खरौना नवोदय विद्यालय में छात्रों को मिलेगा एनसीसी का प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 9:36 PM
कुढ़नी प्रखंड के खरौनाडीह स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 दिनों का एनसीसी प्रशिक्षण शिविर लगेगा. इसको लेकर मंगलवार को विद्यालय परिसर में एनसीसी बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कौस्तुभ चटोपद्ध्य ने शिविर का उद्घाटन किया
प्रतिनिधि, कुढ़नी प्रखंड के खरौनाडीह स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 दिनों का एनसीसी प्रशिक्षण शिविर लगेगा. इसको लेकर मंगलवार को विद्यालय परिसर में एनसीसी बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कौस्तुभ चटोपद्ध्य ने शिविर का उद्घाटन किया. विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर व प्रशिक्षक मो. फकरे आलम ने बताया कि यहां पर सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर का साइंस कॉलेज, आरबीबीएम, एमडीडीएम समेत कई कॉलेजों के 400 छात्र और 157 छात्राएं प्रशिक्षण में शामिल होंगे. शिविर में बच्चों को देश भावना जागृत करने, देश सेवा में जाने, परेड, फायरिंग समेत अन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा. उद्घाटन सत्र में एनसीसी ऑफिसर सूबेदार मेजर शैलेंद्र प्रताप सिंह, कैप्टन रजनी रंजन समेत अन्य लोग थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










