ePaper

प्लेटफॉर्म-7 से छात्र का मोबाइल झपटा, फिर सक्रिय हुए चोर

Updated at : 08 Jul 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म-7 से छात्र का मोबाइल झपटा, फिर सक्रिय हुए चोर

Student's mobile phone snatched from platform 7

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. खासकर प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 को ये चोर अपना निशाना बना रहे हैं. मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे इसी तरह की एक घटना सामने आई, जब दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या- 63265) प्लेटफॉर्म नंबर 7 से खुलने वाली थी. पटना जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे छात्र संदीप कुमार का मोबाइल एक शातिर झपट कर फरार हो गया. संदीप के शोर मचाने के बावजूद चोर भागने में सफल रहा. इस घटना ने जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. यात्रियों ने रेल प्रशासन से ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन