माड़ीपुर से निकली छात्रा लापता

Student missing from Madipur
मुजफ्फरपुर. काजीमोहमदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर मोहल्ला से एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी. छात्रा ध्वजारोहण में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह उसकी पुत्री ने कहा था कि वह अपने कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है. इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. परिजन उसे रिश्तेदारों के यहां तलाशते रहे, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 16 अगस्त को काजीमोहमदपुर थाने में लिखित शिकायत दी गयी. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










