Muzaffarpur : कोलवारा गांव में सर्पदंश से छात्र की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 9:32 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : कोलवारा गांव में सर्पदंश से छात्र की मौत

विज्ञापन

सरैया़ जैतपुर थाना क्षेत्र कोलवारा गांव में सर्प दंश से एक छात्र की मौत हो गयी. मामले में मुखिया प्रतिनिधि श्रीनाथ राम ने बताया कि कोलवारा गांव निवासी रमेश राम का पुत्र अमरेश कुमार (14) गुरुवार को घर में सोया हुआ था. तभी एक विषैले सांप ने डस लिया. परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अमरेश आठवीं का छात्र था. वहीं अमरेश की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शुक्रवार को दाह संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन