वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, 8 से 17 वर्ष के बीच के चार बच्चे हिरासत में

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Jul 2025 10:28 PM

विज्ञापन

vande bharat stone pelting

Stone Pelting on Vande Bharat Train: चलती ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बगहा के पास पत्थर फेंके गए, जिससे कोच का शीशा टूट गया. आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Stone Pelting on Vande Bharat Train: चलती ट्रेनों पर पथराव की घटना लगातार जारी है. गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-26502) पर शुक्रवार सुबह आवसानी हॉल्ट के पास पथराव की घटना सामने आयी है. करीब 7:14 बजे हुई इस घटना में ट्रेन के सी-2 कोच की सीट नंबर 35, 36 और 37 के पास का शीशा टूट गया. जिससे यात्रियों में दहशत फैल गयी. गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आयी.

4 बच्चे हिरासत में

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. जिनकी उम्र 8 से 17 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. सभी आरोपी बगहा के आवसानी स्थित मंगलपुर गांव के निवासी हैं, जिनमें से एक लड़का उत्तर प्रदेश का है और अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस जब आवसानी हॉल्ट के पास से गुजर रही थी, तभी इन नाबालिगों ने एक-दूसरे के उकसावे पर ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.

रेलवे प्रशासन के सामने चुनौती

स्कॉर्ट पार्टी में तैनात एएसआइ कमलेश यादव की सतर्कता सराहनीय रही, जिन्होंने एक आरोपी की फोटो खींच ली, जो बाद में उनकी पहचान में महत्वपूर्ण साबित हुई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी नाबालिगों की भी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया. लगातार जारी ऐसी घटनाओं को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब तक हुई पत्थरबाजी की घटना

30 जून को मोतीपुर के पास वंदे भारत पर पत्थर चलने से सी-5 कोच का शीशा टूटा था
13 जुलाई को मोतीपुर-मेहसी के बीच वंदे भारत पर पत्थरबाजी में सी-6 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ था
14 जुलाई को बीबीगंज के पास वंदे भारत पर पत्थरबाजी से सी-2 कोच का शीशा टूटा
15 जुलाई बिहार संपर्क क्रांति पर सोनपुर-हाजीपुर के बीच पथराव
16 जुलाई को फिर से बगहा में वंदे भारत पर पथराव, सी-4 का शीशा टूटा
17 जुलाई बरौनी-नयी दिल्ली स्पेशल पर शेरपुर गुमटी के पास पत्थर फेंकने वाले को पकड़ा
18 जुलाई बगहा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चलने से सी-2 के कोच का शीशा टूटा

इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन