ePaper

आभूषण कारोबारी के घर से 45 लाख की ज्वेलरी व एक लाख नकदी चोरी

Updated at : 17 Oct 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण कारोबारी के घर से 45 लाख की ज्वेलरी व एक लाख नकदी चोरी

आभूषण कारोबारी के घर से 45 लाख की ज्वेलरी व एक लाख नकदी चोरी

विज्ञापन

– नगर थाना क्षेत्र के बीबी जान लेन छोटी कल्याणी की घटना- पुलिस सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल से जुटा रही सुराग

मुजफ्फरपुर.

नगर थाना क्षेत्र के बीबी जान लेन छोटी कल्याणी निवासी रेखा देवी के घर से 45 लाख की सोने की ज्वेलरी व एक लाख 20 हजार नकदी की चोरी कर ली गयी है. मामले को लेकर उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने अपने ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले आधा दर्जन स्टाफ पर शंका जाहिर की है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोर को चिन्हित करके गिरफ्तार करने की मांग की है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से नगर थाने की पुलिस एक्टिव मोड में है. पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में इस घटना में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है. सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में रेखा देवी ने बताया है कि बीते 10 अक्टूबर को वह अपने छोटे बेटे के साथ पक्की सराय चौक स्थित आभूषण दुकान पर चली गयी. इस बीच सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. फिर गोदरेज का लॉकर तोड़कर उसमें रखा एक लाख 20 हजार नकदी व 45 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी चोरी कर ली है. रेखा देवी ने जिन लोगों पर संदेह किया है, उनको पुलिस बारी- बारी से बुलाकर पूछताछ कर रही है. उनके मोबाइल का कॉल डिटेल्स व टावर लोकेशन भी खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन