चलती ट्रेन में शौचालय की टोंटी चुरा ली

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
चलती ट्रेन में शौचालय की टोंटी चुरा ली

हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन में किसी ने शौचालय की टोंटी चुरा ली. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन में किसी ने शौचालय की टोंटी चुरा ली. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा हुई. बुधवार को ट्रेन नंबर 07315 के स्लीपर कोच के दो शौचालयों से टोंटी चुरा ली गयी. यह घटना प्रयागराज-बक्सर रेलखंड पर हुई. शौचालयों से पानी रिसते हुए कोच के गलियारे तक फैल गया. मोहम्मद राजा ने एप पर शिकायत दर्ज करायी. पानी भरने का वीडियो भी साझा किया. इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व रखरखाव विभाग के प्रभारियों की हलचल तेज हुई और मामले की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन