शहर में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन
शहर में बढ़े मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग शुरू

Start fogging to reduce

विज्ञापन

::: मुजफ्फरपुर में मच्छरों पर निगम का वार, व्यापक फॉगिंग अभियान से शहर बनेगा सुरक्षित

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बरसात के साथ शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इससे शाम हाेते ही लोग परेशान हो जा रहे हैं. हालांकि, मच्छरों के बढ़े प्रकोप की शिकायत के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है. नगर आयुक्त के निर्देश के बाद शहर के सभी वार्डों में अभियान चलाकर फॉगिंग करने का आदेश दिया गया है. इसकी शुरुआत भी गुरुवार से हो गयी. नगर आयुक्त ने बताया कि फॉगिंग का कार्य सभी 49 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा. फॉगिंग प्रतिदिन सुबह और शाम को की जायेगी. ताकि, मच्छरों के प्रजनन और सक्रियता की अवधि को प्रभावी ढंग से लक्षित किया जा सके. जलजमाव वाले क्षेत्रों, नालियों, भीड़भाड़ वाले मोहल्लों, स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

नगर निगम के अधिकारियों ने वार्ड पार्षदों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र छूटे नहीं. नागरिकों को भी अपने घरों और आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और कूलर व गमलों में नियमित रूप से पानी बदलने के लिए जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन