ePaper

तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकरायी, दो सवार जख्मी

Updated at : 03 Jun 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकरायी, दो सवार जख्मी

रामपुरहरि थाना क्षेत्र एनएच-77 पर धर्मपुर स्कूल से 200 मीटर उत्तर बाइक एजेंसी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. घटना सोमवार दोपहर हुई.

विज्ञापन

मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र एनएच-77 पर धर्मपुर स्कूल से 200 मीटर उत्तर बाइक एजेंसी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. घटना सोमवार दोपहर हुई. धर्मपुर पंचायत के सरपंच पुत्र मो. रिक्की ने बताया कि ऑटो व बाइक मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था. धर्मपुर में बाइक एजेंसी के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक के चालक ने ऑटो में पीछे से ठोकर मार दी.बाइक चालक अचानक ब्रेक लगाया. लेकिन सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराकर दोनों गिर गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उसी ऑटो के सवारी को उतारकर दोनों जख्मी बाइक सवार को बैठाकर एसकेएमसीएच भेजा. एक युवक की स्थिति काफी गंभीर थी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन