ePaper

सावन माह में जंक्शन से हो कर, देवघर के लिए तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 10 Jul 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
सावन माह में जंक्शन से हो कर, देवघर के लिए तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Special train will run for three days

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले 2025 में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए, सोनपुर मंडल की ओर से विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इस पहल से सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के आसपास के श्रद्धालुओं को यात्रा करने में सहूलियत होगी. गाड़ी सं. 05545-05546 रक्सौल- देवघर- रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (रक्सौल से शुरू होकर यह ट्रेन सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, खुदीराम बोस पूसा, कर्पूरीग्राम, बछवारा, बरौनी जंक्शन, एवं दिनकर ग्राम सिमरिया होते हुए देवघर पहुंचेगी. यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी. गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 8 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 16.50 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 8 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को देवघर से 17.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 6 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन