दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 13 घंटे तक हो रही लेट

Published at :16 Sep 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 13 घंटे तक हो रही लेट

दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 13 घंटे तक हो रही लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . मुजफ्फरपुर से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन की स्थिति बदहाल हो गयी है. लगातार लेट होने की वजह से ट्रेन रि-सिड्यूल हो रही है. रविवार को गाड़ी संख्या-05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 3 घंटे रि-सिड्यूल थी. इसके कारण दोपहर के 1.30 बजे के बजाये ट्रेन 4.30 बजे शाम में खुली, जिस वजह से यात्री परेशान रहे. दूसरी ओर आनंद विहार से गाड़ी संख्या-05220 करीब 13 घंटे लेट दोपहर के दो बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची. वहीं क्लोन स्पेशल-आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 05284 करीब 8 घंटे लेट दोपहर के 1 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची. वहीं पहले से चल रही स्पेशल 02564 चार घंटे लेट दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन