मौसम कंपाइल : हीट वेब के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था, जल्द होगा इलाज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 7:56 PM

विज्ञापन

मौसम कंपाइल : हीट वेब के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था, जल्द होगा इलाज

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी की धमक व गर्म हवा व झुलसाने वाली धूप को देखते हुए सीएस ने सभी पीएचसी प्रभारी को हाई अलर्ट कर दिया है. उन्होंने हीट वेब (गर्म हवा व लू) को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी, एपीएचसी केंद्रों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. सीएस डॉ अजय कुमार ने हीट वेब के मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है. साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज को हीट वेब की समस्या से भी बचाया जा सकता है. इसको लेकर सभी अस्पतालों में ठंडे हवादार जगहों में शय्या (हीट स्ट्रोक कक्ष) सुरक्षित रखने, उपलब्ध कूलर, एयर कंंडीशनर का उपयोग सुनिश्चित करने, बर्फ व ठंडा पानी देने, ओआरएस बूथ की व्यवस्था करने व हीट वेब के मरीजों को रेफर करने की स्थिति में एंबुलेंस की व्यवस्था करने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में समुचित मात्रा में ओआएस, आईवी फ्लूड, जीवन रक्षक दवा की व्यवस्था, आशा व आंगनबाड़ी केंद्रों पर करने, मरीजों के लिये वार्ड व कर्मी की व्यवस्था, बूढ़े, बच्चे व गर्भवती पर विशेष ध्यान देने, चलंत चिकित्सा दल व स्थायी चिकित्सा दल का गठन करने, हीट वेव से संबंधित प्रचार प्रचार करने, लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया है. हीट वेब के मरीजों का इलाज तुरंत करें : सीएस गर्मी की धमक व गर्म हवा व झुलसाने वाली धूप को देखते हुए सीएस ने सभी पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया है कि हीट वेब के मरीज अगर अस्पताल आते हैं तो उनका इलाज पहले करें. इसके साथ ही उनकी सूची भी तैयार करें कि अस्पताल में हर दिन कितने मरीज आ रहे हैं. उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों को ओआरएस के पैकेट भी देने को कहा है. साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज को हीट वेब की समस्या से भी बचाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन