प्रचंड गर्मी में आज पड़ सकती हैं राहत की बूंदें

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में आज पड़ सकती हैं राहत की बूंदें

झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप जारी है. गुरुवार को दिनभर तेज धूप व उमस से लोग बेहाल रहे.

विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान, शहर में दो दिन होगी बारिश

सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप से बेचैन रहे लोग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप जारी है. गुरुवार को दिनभर तेज धूप व उमस से लोग बेहाल रहे. अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.न्यूनतम तापमान 26.9 रहा. गर्मी के इस माहौल में 13.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने कुछ हद तक राहत प्रदान की, लेकिन यह नाकाफी साबित हुई. लोग दिनभर धूप से बचने की हर मुमकिन कोशिश करते दिखे. सड़कों पर भीड़ कम नजर आयी और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों 30 व 31 मई तक हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, विभाग ने अब भी लोगों को धूप से बचने व सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करने को कहा है. पानी की कमी से बचने के लिए लगातार पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन