बारिश का इंतजार हुआ लंबा, सिर्फ फुहारों से मिल रही थोड़ी राहत

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
बारिश का इंतजार हुआ लंबा, सिर्फ फुहारों से मिल रही थोड़ी राहत

Some relief from the showers

विज्ञापन

दिन भर में कई बार काले बादलों से जग रही उम्मीद, लेकिन नहीं हो रही बारिश

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीते करीब दस दिनों से मॉनसून की बेरुखी ने शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है. रविवार की सुबह 6 बजे से ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था. सुबह होते ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे. दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. दोपहर 1:30 बजे के आसपास आसमान में घने काले बादल छाए, जिससे जोरदार बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन लोगों की उम्मीदें धरी की धरी रह गयी. बादलों की गर्जना हुई पर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिससे निराशा हुई.

शाम में हुई हल्की बूंदा-बांदी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था. हवा की गति 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की दिशा उत्तरी रही. शाम होते-होते आसमान में फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हुई और हल्की बूंदाबांदी ने कुछ देर के लिए राहत दी, ले��िन यह राहत नाकाफी थी.

क्या मॉनसून ने मुंह मोड़ लिया ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गयी है, जिससे उत्तर बिहार में बारिश नहीं हो पा रही है. हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है, जो मॉनसून के लिए अनुकूल नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग ने 1 जुलाई, सोमवार को बारिश की संभावना जतायी है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर बिहार में बारिश की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन