पंचायत भवनों पर लगेंगी सोलर लाइट
Author Prabhat kumar
Updated:
विज्ञापन

पंचायत भवनों पर लगेंगी सोलर लाइट
विज्ञापन
पंचायत सचिव को मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर.
पंचायती राज विभाग राज्य के सभी पंचायतों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है. इसी क्रम में, विभाग ने अब पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों पर भी सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया है. जहाँ पहले से सोलर लाइट लगी हैं, उन्हें ठीक रखने का भी आदेश दिया गया है.इस काम को पूरा करने के लिए पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है. उनकी मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सभी पंचायत भवनों पर सोलर लाइट लगाई जाए और उनका सही ढंग से रखरखाव किया जाए.राज्य सरकार की योजना के अनुसार, बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (ब्रेडा) सभी सरकारी भवनों पर मुफ्त सोलर लाइट लगा रही है. विभाग के अवर सचिव नजर हुसैन ने सभी जिलों के डीएम को इस बारे में सूचित किया है. अगर सोलर लाइट लगाने या उसे ठीक कराने में कोई समस्या आती है, तो पंचायत सचिव को सीधे ब्रेडा से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By प्रभात कुमार
प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










