मुजफ्फरपुर में बिजली संकट: सावन मेले की तैयारी और पोल शिफ्टिंग के कारण कई मोहल्ले अंधेरे में, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Author Kumar gaurav|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला को लेकर सुबह में कई इलाकों की बिजली बंद

मुजफ्फरपुर में बिजली संकट: सावन मेले की तैयारी और पोल शिफ्टिंग के कारण कई मोहल्ले अंधेरे में, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला और पोल शिफ्टिंग के कारण कई इलाकों में बिजली गुल है। सोडा गोदाम, चर्च रोड समेत कई मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

विज्ञापन

Muzaffarpur power cut: मुजफ्फरपुर श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में निर्माण कार्य के तहत पोल शिफ्टिंग को लेकर आज सुबह से ही शहर के कई बड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है. सुबह से ही आसमान से बरस रही तेज धूप और उमस के कारण बिना बिजली के स्थानीय लोगों का हाल बेहाल हो गया है.

जेल टू फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह से संकट

बिजली विभाग के अनुसार, 'जेल टू फीडर' से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह से ही बिजली पूरी तरह गायब है. पोल शिफ्टिंग और रखरखाव के इस कार्य के कारण शहर के कई प्रमुख और घनी आबादी वाले मोहल्लों में पूरी तरह से बत्ती गुल हो गई है. विभाग का कहना है कि श्रावणी मेले में निर्बाध आपूर्ति के लिए यह कार्य बेहद जरूरी है.

इन प्रमुख इलाकों में गुल है बिजली

इस शटडाउन के कारण शहर के दर्जनों वीआईपी और आवासीय क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • सोडा गोदाम और छितभगवतीपुर
  • चर्च रोड, अमरूद बगान और मिल्लत कॉलोनी
  • मालीघाट नाका, कावेरी गैस एजेंसी और मुरली मनोहर कॉलोनी
  • फैज कॉलोनी, पानी टंकी जेल रोड और सेंट्रल जेल परिसर
  • पानीकल चौक और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के आस-पास का पूरा इलाका

पानी के संकट के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

अचानक और लंबे समय तक बिजली गायब रहने के कारण उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई घरों में सुबह पानी का मोटर नहीं चल पाने के कारण पेयजल और घरेलू काम-काज के लिए पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उमस भरी गर्मी में बिना पंखे और कूलर के लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं. हालांकि, विभाग का कहना है कि काम पूरा होते ही जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन