पीएचसी में दवाओं की कमी, ड्रग स्टोर में दवाएं उपलब्ध

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 03 Jun 2025 1:09 AM

विज्ञापन

पीएचसी में दवाओं की कमी, ड्रग स्टोर में दवाएं उपलब्ध

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पीएचसी में दवाओं की कमी है जबकि सदर अस्पताल स्थिति ड्रग स्टोर में दवाएं उपलब्ध. बावजूद इसके मरीजाें काे यह नहीं मिल पा रही हैं. इसका कारण यह है कि गाेदाम में दवा ताे रहती है, लेकिन इसकी सूची ओपीडी में कार्यरत डाॅक्टराें के पास नहीं हाेती. इस विसंगति काे दूर करने के लिए सिविल सर्जन डाॅ अजय कुमार ने ओपीडी में दवाओं की सूची उपलब्ध कराने की बात कही है. सीएस ने कहा कि सभी प्रभारियाें काे निर्देशित किया गया है कि जाे भी दवा अस्पताल में उपलब्ध है, उसकी लिस्ट ओपीडी-इमरजेंसी में रखें. लिस्ट के अनुसार कार्यरत डाॅक्टर दवा लिखेंगे, ताकि मरीजाें काे इसका समुचिल लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन