कोर्ट कैंपस के पीएचसी में मिली दवाओं की कमी, जांच बढ़ाने का निर्देश

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
कोर्ट कैंपस के पीएचसी में मिली दवाओं की कमी, जांच बढ़ाने का निर्देश

कोर्ट कैंपस के पीएचसी में मिली दवाओं की कमी, जांच बढ़ाने का निर्देश

विज्ञापन

:: सीएस ने किया निरीक्षण, अस्पताल में मौजूद थे चिकित्सक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर वकीलों व अन्य लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले. इसके लिये कोर्ट कैंपस स्थिति पीएचसी का सीएस ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई खांमियां मिली, जिसे दो दिन के अंदर पूरा करने का सीएस डॉ अजय कुमार ने निर्देश दिया. सीएस अचानक कोर्ट कैंपस स्थिति पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. हालांकि चिकित्सक वहां मौजूद थे. दवाओं की स्टॉक जांच की गई तो कमी थी. सीएस ने मौजूद चिकित्सक से कहा कि दवा भंडार में सभी दवाएं मौजूद है, उसे मंगा लें. इसके बाद सीएस पैथोलॉजी में पहुंचे, जहां बस सीबीसी की जांच हो रही थी. सीएस ने पैथोलॉजी में और जांच बढ़ाने की बात कही. इधर, सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि कोर्ट कैंपस स्थिति पीएचसी अपडेट रहना चाहिए. यहां वकील से लेकर कैदी तक और अन्य लोग भी आते हैं. ऐसे में अगर किसी कि तबीयत खराब होती है तो वह पहले पीएचसी ही आते हैं. पीएचसी में सभी तरह की दवाएं और चिकित्सक मौजूद रहेंगे तो आने वाले मरीज को बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी सुविधा इस पीएचसी में उपलब्ध हैं. अगर समय पर दवाओं का भी इंडेंट किया जाये तो सभी दवाएं उपलब्ध होंगे. दवाओं की कमी नहीं हैं. उन्होंने मौजूद चिकित्सक को भी हर दिन आने का निर्देश दिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन