ePaper

Muzaffarpur Newsमोतीझील में सर्विस वायर में शॉट-सर्किट से 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग

Updated at : 18 Apr 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Newsमोतीझील में सर्विस वायर में शॉट-सर्किट से 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग

मोतीझील में सर्विस वायर में शॉट सर्किट होने से पिछले 24 घंटे में दो बार आग लगी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News मोतीझील में सर्विस वायर में शॉट सर्किट होने से पिछले 24 घंटे में दो बार आग लगी है. फायर ब्रिगेड की टीम गुरुवार की शाम अगलगी की सूचना पर पहुंच कर आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया था. अगले दिन शुक्रवार की दोपहर भी एक साड़ी शो रूम के समीप शॉट सर्किट होने से फिर से आग लग गयी. इसके बाद ग्राहक व स्थानीय दुकानदारों के बीच में अफरा- तफरी मच गयी.

दुकानदारों ने भी किया प्रयास

सभी दुकानदार अपने- अपने यहां से फायर एक्सटिंग्यूशर यंत्र निकाल कर लाया और आग की लपटों पर स्प्रे करके उसको फैलने से रोक दिया. हालांकि, जर्जर तार की स्थित देखकर लोगों का कहना था कि पिछले दो दिनों से आग पर काबू पा लिया जा रहा है. अगर यही घटना रात में होगी तो यह भीषण रूप ले सकता है. जानकारी हो कि चार साल पहले मोतीझील में भीषण अगलगी की घटना हो चुकी है. इसमें बाटा शो रूम पूरी तरह खाक हो गया था.

200 जीविका दीदी को किया जागरूक

मुजफ्फरपुर. जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने मुसहरी के नरौली व रोहुआ में 200 से अधिक जीविका दीदियों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. इस दौरान उनको मॉक ड्रिल करके सिलेंडर में आग लगने पर कैसे उस पर काबू पाए इसकी जानकारी दी. इसके अलावा तेज हवा में गांव में अधिक अगलगी की घटना होती है. उससे बचाव को लेकर जानकारी दी. जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनय सिंह के नेतृत्व में यह जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों के बीच में पंपलेट्स बांटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Navendu Shehar Pandey

लेखक के बारे में

By Navendu Shehar Pandey

Navendu Shehar Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन