पति की मौत से सदमे में पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Updated at : 28 Feb 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
पति की मौत से सदमे में पत्नी ने कर ली खुदकुशी

पति की मौत से सदमे में पत्नी ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन

:: एक महीने पहले पति की हो गई थी मौत

प्रतिनिधि, कुढ़नी

पति की मौत पर सदमे से गुजर रही पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली. घटना तुर्की थाना के तारसन किशनी गांव में गुरुवार की देर शाम हुई. सूचना पर पहुंची तुर्की थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतका मंजू देवी (52) स्थानीय निवासी अयोध्या साह की पत्नी थी. पुलिस की जांच में खुदकुशी का कारण पति की मौत से सदमा लगना बताया जा रहा है. मंजू कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगायी थी.

बताया जाता है कि मंजू देवी के पति अयोध्या साह की मौत एक महीने हो गयी थी. मक्के के खेत में पटवन के दौरान करेंट लगने से उनकी मौत हुई थी. उसके बाद से ही पत्नी की स्थिति ठीक नहीं थी. परिजनों ने बताया कि पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाने से उसने भी मौत को गले लगा लिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने खुदकुशी की घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन