सदर अस्पताल में लिपिक की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लिपिक की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

SDO investigated the complaint

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में लिपिक (क्लर्क) के पद पर कार्यरत धनंजय कुमार की शिकायत पर एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) पूर्वी अमित कुमार सदर अस्पताल जांच करने पहुंचे. धनंजय कुमार ने साल 2023 में शिकायत की थी कि उनकी सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) के साथ छेड़छाड़ की गयी है. एसडीओ ने खंगाले दस्तावेज, कर्मचारियों से भी पूछताछ : इस शिकायत के बाद एसडीओ पूर्वी जांच करने पहुंचे थे. उन्होंने सबसे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर कागजातों की जांच की. इसके बाद वह एसीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ कागजों की तस्वीरें लीं. फिर, वे जिला मलेरिया कार्यालय पहुंचे और वहां कर्मचारियों से भी पूछताछ की. जांच के बाद वे कुछ कागजातों के साथ वापस लौट गए. हालांकि, इस दौरान शिकायतकर्ता लिपिक धनंजय कुमार वहां मौजूद नहीं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन