पांच बजे से पहले ऑफिस छोड़ने पर कटेगा वेतन, रोज देना होगा अपना परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Updated at : 03 Oct 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पांच बजे से पहले ऑफिस छोड़ने पर कटेगा वेतन, रोज देना होगा अपना परफॉर्मेंस रिपोर्ट

नगर निगम आयुक्त ने शुरू की ऑफिस के विभिन्न शाखाओं में तैनात कर्मियों के कार्यों की समीक्षा, समय से पहले भागने वालों से स्पष्टीकरण

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बेपटरी हुई नगर निगम ऑफिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. निगम ऑफिस में धीरे-धीरे नगर आयुक्त विक्रम विरकर की सख्ती दिखने लगा है. 11 बजे लेट नहीं और तीन बजे भेंट नहीं वाली प्रथा के साथ काम करने वाले निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. देर से ऑफिस आने व समय से पहले ऑफिस से निकलने वाले कर्मियों की सैलरी काटने का आदेश दिया गया है. यही नहीं, ऑफिस के विभिन्न शाखाओं में क्षमता से अधिक कर्मियों की तैनाती की भी जांच-पड़ताल शुरू हो गयी है. कौन कर्मी क्या काम कर रहा है. नगर आयुक्त एक-एक कर्मियों की पूरी जानकारी ले रहे हैं. विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से काम से ज्यादा कंप्यूटर ऑपरेटर की विभिन्न शाखाओं में हुई बहाली पर भी तिरछी निगाहें पड़ गयी है. बारी-बारी से सभी के कार्यों की गहन समीक्षा गुरुवार से शुरू हो गयी. कौन कंप्यूटर ऑपरेटर पूरे दिन क्या काम किये. प्रतिदिन लिखित रूप में काम का जिक्र करते हुए पूरी जानकारी नगर आयुक्त ऑफिस में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन