सकरा के युवक की ट्रेन से गिर कर जमुई में मौत

सकरा के युवक की ट्रेन से गिर कर जमुई में मौत
सकरा. प्रखंड के रघुनाथपुर दोनमा गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा (42) की जमुई रेलवे स्टेशन के निकट मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर दर्दनाक मौत हो गयी. जमुई पुलिस ने घटना की सूचना सकरा पुलिस को दी. सकरा पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना गुरुवार को दी. मुखिया प्रीति गुप्ता, मुखिया पति संतोष कुमार, सरपंच पति रोहित सिंह, पूर्व उपमुखिया बलिराम आदि लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजन को सांत्वना दी. पूर्व उपमुखिया बलिराम ने मृतक के परिजन के साथ शव को लाने के लिए जमुई पहुंच चुके हैं. मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अचानक जितेंद्र अपने चार साथियों के साथ देवघर के लिए चला था. वह ढोली रेलवे स्टेशन से ट्रेन से देवघर गया था. देवघर में पूजा अर्चना के बाद मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जमुई रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की रात ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










