हथियार का भय दिखा बाइक सवार से लूटे तीन हजार

हथियार का भय दिखा बाइक सवार से लूटे तीन हजार
साहेबगंज. रजवाड़ा के आरडी-44 पुल के पास साहेबगंज-देवरिया मार्ग पर मंगलवार को अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तिलोकवा निवासी मुश्ताक आलम को हथियार के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था. इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया. एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो अपराधी उनके पास आया व उनकी कनपटी पर हथियार सटा दिया. इसके बाद पॉकेट में रखे तीन हजार रुपये लूटकर धनैया की ओर भाग निकले. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. मामले की प्राथमिकी के लिए देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




