ePaper

बिहार से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, बदले हुए रास्ते से चलेगी वैशाली एक्सप्रेस

Updated at : 22 Dec 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Train News

ट्रेन (File)

Bihar to Delhi Train: इंडियन रेलवे ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिये नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने वाला है. इस वजह से कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है.

विज्ञापन

Bihar to Delhi Train: इंडियन रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा खंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिये नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू करने का निर्णय लिया है. ऐसे में अलग-अलग तिथियों को करीब एक दर्जन ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेगी. इसमें दिल्ली जाने वाली क्लोन से लेकर वैशाली एक्सप्रेस का भी रूट बदला गया है.

बदले हुए रास्ते से चलने वाली गाड़ियां

  • बरौनी से 24 दिसंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नयी दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • नयी दिल्ली से 24 दिसंबर को चलने वाली 02564 नयी दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • दरभंगा से 24 दिसंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • नयी दिल्ली से 24 और 25 दिसंगर को चलने वाली 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • आनंद विहार टर्मिनल से 23 और 24 दिसंबर को चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, मसकनवा, बभनान, गौड़, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
  • मुजफ्फरपुर से 24 दिसंबर को चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • आनंद विहार टर्मिनल से 24 दिसंबर को चलने वाली 05284 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • सहरसा से 23 दिसंबर को चलने वाली 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा.
  • आनंद विहार टर्मिनल से 24 दिसंबर को चलने वाली 05578 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी.
  • नयी दिल्ली से 23 और 24 दिसंबर को चलने वाली 12554 नयी दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का ठहराव बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में 22 केंद्रों पर लिपिक पद के लिए हुई परीक्षा, सिविल कोर्ट की निगरानी में छात्रों ने दिया एग्जाम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन