राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल : पंचायत सचिव और अमीन संभालेंगे कामकाज

Updated:
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल : पंचायत सचिव और अमीन संभालेंगे कामकाज

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल : पंचायत सचिव और अमीन संभालेंगे कामकाज

विज्ञापन

सरकार सख्त, सेवानिवृत्त कर्मियों की होगी बहाली

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राजस्व कर्मचारियों की पिछले दो महीने से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण अंचलों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमीन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रभावित हो रहे है. इस समस्या से निपटने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब राजस्व कर्मचारियों का कामकाज पंचायत सचिव और अंचल अमीन भी करेंगे.

इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए सोमवार को सभी जिलों में पटना से ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई. जिले के समाहरणालय सभागार में पंचायत सचिवों और अमीनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया. विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राजस्व कर्मचारियों के तकनीकी कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब भी दिए. प्रशिक्षण के बाद, राजस्व कर्मचारियों के लिए आवंटित लैपटॉप पंचायत सचिवों और अमीनों को उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि वे तुरंत काम शुरू कर सकें.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा पर नियोजन की पहल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव ने सभी समाहर्ताओं को सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियोजित करने का निर्देश दिया है. इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मी 31 मई तक अपर समाहर्ता के कार्यालय में अपना पेंशन प्राधिकार और पहचान पत्र दिखाकर नियोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन