उम्मीद से परे था रिजल्ट, छात्र ने काटी नस
Updated at : 28 Feb 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

उम्मीद से परे था रिजल्ट, छात्र ने काटी नस
विज्ञापन
-डिप्रेशन में चल रहा है पॉलिटेक्निक का छात्र-पटना का धनोरा थाना के रूपसपुर का रहने वाला है राहुल
-सदर अस्पताल में 12 घंटे चला इलाज, किया गया डिस्चार्जमुजफ्फरपुर.
पॉलिटेक्निक छात्र राहुल कुमार (21) ने हॉस्टल में बुधवार रात अपने हाथ की नस काट ली. डिप्रेशन में रहने के चलते उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया. गनीमत थी कि खून से लथपथ बाथरूम के पास उसे पड़ा हुआ देखकर उसके साथियों ने संजीदगी दिखायी. वे उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां उसका इलाज कराया गया. जख्मी छात्र पटना के धनोरा थाना के रूपसपुर का रहने वाला है. उसके पिता कौशल किशोर भी तुरंत पहुंचे. बेटे से मुलाकात करने के बाद नगर थाने आये. यहां थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार को पूरे वाकया सुनाया.थानेदार ने पिता से कहा-बेटा जो चाहे, बनने दें
थानेदार ने छात्र के पिता से कहा कि बेटे पर जबरन दबाव मत बनाइये. वह जो बनना चाहता है, उसे बनने दें. डिप्रेशन में अगर बेटा गया है तो इस बारे में आपको सोचना चाहिये था. क्या कभी आपने उससे पूछा-वह किन चीजों को लेकर परेशान है? उसकी मनोदशा क्या चल रही है? बेटे को अच्छे दोस्त की तरह समझाइये. 12 घंटे तक चले इलाज के बाद गुरुवार की शाम उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. छात्र को लेकर पिता घर चले गये. राहुल ने दोस्तों को बताया था कि वह कई दिनों से डिप्रेशन में है. कहता था कि न मैं अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र. वह अपने रिजल्ट से खुश नहीं था. पारिवारिक दबाव व बेहतर रिजल्ट लाने के चक्कर में वह इतना परेशान हो गया कि ब्लेड से बायें हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




