Muzaffarpur : पांच एजेंसियों को दी गयी जिम्मेदारी, क्षतिग्रस्त नाले के स्लैब की तुरंत होगी मरम्मत
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur : पांच एजेंसियों को दी गयी जिम्मेदारी, क्षतिग्रस्त नाले के स्लैब की तुरंत होगी मरम्मत
विज्ञापन
::: नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी
::: प्रत्येक एजेंसी को 10 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गयी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मानसून के आगमन से पहले मुजफ्फरपुर नगर निगम ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए कमर कस ली है. बारिश के दौरान कहीं भी पानी न रुके. इसके लिए सभी आउटलेट, नाले और कल्वर्ट की सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. निगम ने अंडरग्राउंड कल्वर्ट की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का उपयोग किया है, ताकि कोई रुकावट न रहे. इसके अतिरिक्त, जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से फरदो आउटलेट से लेकर रामबाग तक के नालों की सफाई की जा रही है. दूसरी तरफ, जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसके तहत खुले नालों को ढकने और टूटे हुए स्लैब की मरम्मत के लिए पांच निर्माण एजेंसियों को टेंडर प्रक्रिया के बाद जिम्मेदारी (इंपैनल) दी गयी है. अब इन्हीं एजेंसियों के माध्यम से मानसून के दौरान पानी निकासी के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाले नाले के स्लैब का निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जायेगा. प्रत्येक एजेंसी को 10 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिससे काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.बॉक्स :: नाला व कल्वर्ट निर्माण को लेकर जारी हुआ वर्क ऑर्डर
मानसून की आहट के साथ नगर निगम ने नौ जगहों पर नाला व कल्वर्ट निर्माण कराने का वर्क ऑर्डर जारी किया है. पिछले मानसून की तैयारी के दौरान ही यह कार्य बच गया था. नगर आयुक्त ने सहायक व कनीय अभियंता के नाम वर्क ऑर्डर जारी करते हुए अविलंब नाला एवं कल्वर्ट निर्माण कराने का आदेश दिया है. इसमें वार्ड नंबर-01 में दो जगहों पर कल्वर्ट व नाला का निर्माण होगा. इसके अलावा वार्ड नंबर-14 में तीन जगह, वार्ड नंबर-26 में नाला, 32 एवं 37 में कल्वर्ट का निर्माण होगा. इसके अलावा वार्ड नंबर-49 में भी बेला बड़ चौक पर आरसीसी कल्वर्ट निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










