पीजी कोर्स में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची भी होगी जारी
Updated at : 06 Mar 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

पीजी कोर्स में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची भी होगी जारी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
पीजी कोर्स में दूसरी मेधा सूची से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरी मेधा सूची जारी होगी. दूसरी ओर चार विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण दूसरी मेधा सूची भी जारी नहीं हो सकी है. इसका कारण इन विषयों में आवेदक नहीं होना बताया गया है. ऐसे में तीसरी सूची जारी होने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को विषय परिवर्तन की सुविधा मिलेगी. इस आधार पर विद्यार्थी वैसे विषयों में नामांकन ले सकेंगे, जिसमें अब तक काफी सीटें खाली हैं. बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक छात्र-छात्राओं को आवेदन में एडिट का विकल्प दिया जाएगा. उसके बाद नामांकन की तिथि जारी की जाएगी. बता दें कि हिंदी, इतिहास समेत कई विषय ऐसे हैं, जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है. दूसरी ओर करीब एक दर्जन विषय ऐसे हैं, जिसमें काफी कम संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




