रेलवे ट्रैक पर लेट कर बनायी रील, आरपीएफ कर रही चिह्नित

Published at :30 Jan 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लेट कर बनायी रील, आरपीएफ कर रही चिह्नित

रेलवे ट्रैक पर लेट कर बनायी रील, आरपीएफ कर रही चिह्नित

विज्ञापन

अपराध

-मुजफ्फरपुर से जुड़े एक मामले में वायरल हो रही है वीडियो-शिकायत के बाद आरपीएफ इस्ट सेंट्रल रेलवे ने लिया संज्ञान

मुजफ्फरपुर.

रेलवे ट्रैक पर लेट कर रील बनाने वालों को आरपीएफ चिह्नित कर रही है.पटरियों पर रील बनाने वाले लोग अपनी और अन्य लोगों की जान को जोखिम में डालते हैं. ऐसी गतिविधियां दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती हैं. मुजफ्फरपुर से जुड़े एक मामले में वीडियो आने के बाद शिकायत की गयी. इसपर विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है.

कुछ लोगों ने रेल मंत्रालय, आरपीएफ व बिहार पुलिस को टैग कर शिकायत की है. इसमें रील भी शेयर की गयी है. इसमें युवक ट्रेन की पटरियों पर लेट कर रील बना रहा है. यह मुजफ्फरपुर की क्लिप है, जिस पर कार्रवाई करने की मांग की गयी. रेल सेवा के साथ ही आरपीएफ इस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से संज्ञान लिया गया. आरपीएफ सोनपुर को निर्देश दिये गये हैं. आरपीएफ मुजफ्फरपुर व एसआरपी कंट्रोल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

रेलवे परिसर में रील बनाना गैरकानूनी

रेलवे अधिनियम के तहत रेल परिसरों और पटरियों पर किसी भी अवैध गतिविधि को दंडनीय अपराध माना गया है.

धारा 147 : रेलवे पटरियों पर अनधिकृत प्रवेशधारा 153 : रेलगाड़ियों के संचालन में बाधा डालना

धारा 145 : सार्वजनिक स्थान पर अनुचित आचरण

रेलवे का उद्देश्य

रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा व रेल संचालन को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से उठाया है. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए रेल पटरियों पर रील बनाना न केवल खतरनाक है बल्कि गैरजिम्मेदाराना भी है. आरपीएफ व जीआरपी के अनुसार मामले में यदि कोई व्यक्ति रील बनाने की गतिविधियों से रेल परिचालन या यात्रियों को असुविधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन