ePaper

नीट फर्जीवाड़ा मामले में राज पांडे की जमानत खारिज

Updated at : 30 Aug 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
नीट फर्जीवाड़ा मामले में राज पांडे की जमानत खारिज

नीट फर्जीवाड़ा मामले में राज पांडे की जमानत खारिज

विज्ञापन

एडीजे1 नमिता सिंह ने की अर्जी खारिजमुजफ्फरपुर. नीट फर्जीवाड़ा मामले के आरोपित राज पांडे की जमानत अर्जी खारिज कर दी गयी. शुक्रवार को राज पांडे की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत पर एडीजे 1 नमिता सिंह ने सुनवाई करते हुए आदेश सुरक्षित रखा था. प्रयागराज निवासी व नीट का मूल परीक्षार्थी राज पांडेय की जगह जोधपुर एम्स का छात्र हुकमा राम परीक्षार्थी बनकर शामिल हुआ था. इस केस में राज पांडेय भी आरोपित है. बता दें कि पांच मई को मिठनपुरा के मालीघाट स्थित डीएवी सेंटर पर नीट कराया गया. इसमें बायोमेट्रिक जांच में राज पांडेय की जगह परीक्षा देते हुए जोधपुर एम्स का छात्र धरा गया था. उसने लिखित कबूलनामा भी दिया था जिसमें बताया था कि चार लाख रुपये में उसे परीक्षा देने के लिए मिले थे. चालाकी से एडमिट कार्ड पर राज पांडेय की जगह हुकमा राम की तस्वीर लगा दी गई थी ताकि वह पकड़ा नहीं जा सके. बायोमेट्रिक जांच कराने के बावजूद उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया गया. परीक्षा देने के बाद उससे पूछताछ हुई तो हकीकत खुलकर सामने आई. हालांकि, पूरे मामले को दबा दिया गया था और धरे गये हुकमा राम को सेंटर से ही छोड़ दिया गया. बाद में मिठनपुरा थाना के दारोगा ने अपने बयान पर एफआइआर दर्ज कराई थी. इसमें सेंटर अधीक्षक भी जांच के दायरे में हैं. ======== रूपा शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, तीन काे होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर.

बेला गोलीकांड की मुख्य आरोपित रूपा शर्मा के अग्रिम जमानत आवेदन पर आज सुनवाई के लिए पूर्व से तिथि निर्धारित थी. जिसपर एडीजे -1 सह प्रभारी जिला जज नमिता सिंह ने पूर्व से लगायी गयी गिरफ्तारी पर रोक को बरकरार रखते हुए जमानत पर सुनवाई के लिए तीन सितंबर की अगली तिथि निर्धारित की है. रूपा शर्मा की ओर से उनके अधिवक्ता हिमांशु पांडेय ने 28 जुलाई को अग्रिम जमानत की अर्जी जिला जज की अदालत में दाखिल की थी .रूपा शर्मा को काजी मोहम्मदपुर थाना के कलमबाग चौक रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बताया गया है. रूपा शर्मा के वाहन एजेंसी के कर्मचारी व शूटर की सेटिंग करने के आरोपित रामदयालु भिखनपुरा निवासी तुषार वर्मा को बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन