मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा! रेलवे बोर्ड तक पहुंचा दलाली का मामला, कोर्ट ने RPF-CIB से मांगा जवाब

Updated at : 24 May 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा हुआ है. सीआईबी सोनपुर की टीम पर टिकट दलाली करने वाले असली व्यक्ति को छोड़कर निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

देवेश कुमार/ Bihar Train News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट में बिचौलिया का काम करने के आरोप में सीआईबी सोनपुर टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये सुधीर कुमार चौधरी के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोनपुर रेलवे मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को सुधीर को न्यायिक हिरासत में भेजने के बजाय सीधे जमानत दे दी, जिससे RPF आरपीएफ मुजफ्फरपुर और सीआईबी सोनपुर के अधिकारी सकते में आ गये हैं. कोर्ट ने पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की भी मांग की है. वहीं, सुधीर कुमार चौधरी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पूर्व मध्य रेल के जीएम और रेलवे बोर्ड से लिखित शिकायत की है.

निर्दोष को फंसाने का आरोप

सीआईबी सोनपुर की टीम पर टिकट दलाली करने वाले असली व्यक्ति को छोड़कर निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया है. अनुराधा चौधरी का कहना है कि उनके पति सुधीर कुमार चौधरी अपना तत्काल टिकट लेने गये थे और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. हालांकि, मामले की जानकारी रेलवे के वरीय अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरपीएफ से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब कर दी गयी है. सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच करायेंगे. आरपीएफ सोनपुर मंडल के वरीय अधिकारियों से इस मसले पर बात करेंगे.

पार्षद ने उठायी जांच की मांग, कहा दलाल को है पुलिस का संरक्षण

सुधीर चौधरी का शहरी आवास ब्रह्मपुरा इलाके में है, जहां के स्थानीय पार्षद जफिर फरियादी ने भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. पार्षद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए जाने वाले हर व्यक्ति को पुलिस संदेह की नजर से देखती है. जबकि, असली बिचौलियों को संरक्षण देने में पुलिस और सोनपुर सीआईबी की टीम ही शामिल है. उन्होंने जंक्शन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है.

Also Read: Bihar Train: सैर की चाह सफर बनी टेंशन, ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, विमान किराया में लगी आग

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन