Muzaffarpur News: कोचिंग में वर्चस्व को लेकर मारपीट, इलाज के दौरान किशोर की मौत.

रोते बिलखते परिजन
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में घायल 14 वर्षीय किशोर विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत से भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है और अन्य की तलाश जारी है....
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सदर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बीबीगंज में कोचिंग में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में घायल 14 वर्षीय किशोर की मंगलवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान ब्रह्मपुरा के नीलकंठ चौक रेलवे कॉलोनी निवासी प्रदीप राम के पुत्र विक्रम कुमार राम के रूप में हुई है. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया.
घात लगाकर किया गया था हमला
मृतक की मां आशा देवी ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की रात विक्रम को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था. बाहर निकलते ही हमलावरों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से पीटा था. गंभीर हालत में उसे पहले एसकेएमसीएच और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आठ दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया.
एक आरोपी जा चुका है जेल

ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को बीबीगंज में कोचिंग विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जो रेलवे फाटक तक जारी रही. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अब कॉल डिटेल्स के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










