पेट्रोल पंप लूटकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 10:07 PM
जिले में कुछ घंटों के अंदर तीन पेट्रोल पंप को अपराधियों की ओर से निशाना बनाने के बाद पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को दबोचने के लिए रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी.
पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को उठाया प्रतिनिधि, कांटी जिले में कुछ घंटों के अंदर तीन पेट्रोल पंप को अपराधियों की ओर से निशाना बनाने के बाद पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को दबोचने के लिए रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. इस दौरान कांटी और अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया भी है. उन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रामपुर हरि, पखनाहा और कांटी पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने जो अपराधी पहुंचे थे, उन तीनों का हुलिया एक ही प्रतीत हो रहा है. प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी कैमरे की जांच से बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गयी है. रामपुर हरि और कांटी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज का मिलान करने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है. डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि प्रथमदृष्टया पता चलता है कि तीनों घटनाओं में एक ही ग्रुप के तीनों बदमाश शामिल थे. लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का ठिकाना शहर के आसपास का ही बताया जा है. सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद बदमाशों के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










