प्रोफेसर पर गलत हरकत का आरोप लगा किया हंगामा

Updated at : 07 Mar 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर पर गलत हरकत का आरोप लगा किया हंगामा

प्रोफेसर पर गलत हरकत का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में दोपहर एक प्रोफेसर पर दुर्व्यवहार व गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए छात्रा ने कॉलेज कैंपस में हंगामा कर दिया. हंगामा होते देख कैंपस में काफी संख्या में छात्रों को भीड़ जमा हो गयी. विरोध उग्र होता देख कॉलेज प्रशासन ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया. वहीं किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने दोनों का समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. घटना के बारे में बताया कि छात्रा शिवहर जिले की है. वह शनिवार को यूजी थर्ड ईयर का फॉर्म भरने आयी थी. उसी दौरान प्रोफेसर से फॉर्म के बारे में पूछताछ कर रही थी. उसी दौरान प्रोफेसर ने छात्रा से गलत हरकत की. इसके बाद छात्रा वहां से चली गयी. वहीं गुरुवार को छात्रा एक संगठन के दो लड़कों को अपने साथ बुलाकर कॉलेज कैंपस में हंगामा करने लगी. मामले में काजी मोहम्मदपुर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉलेज कैंपस में हंगामा की सूचना मिली थी. छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर ने उसके साथ गलत हरकत की थी. हालांकि छात्रा ने लिखित आवेदन नहीं दिया. आवेदन मिलने पर जांच करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन