ब्लॉक ट्रेडिंग कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर खाते से 3.53 लाख रुपये उड़ाये

Published at :31 Jan 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लॉक ट्रेडिंग कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर खाते से 3.53 लाख रुपये उड़ाये

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार चौक के समीप के रहने वाले मनोज कुमार सिन्हा को ब्लॉक ट्रेडिंग करके मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 3.53 लाख का फ्रॉड कर लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुरमिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार चौक के समीप के रहने वाले मनोज कुमार सिन्हा को ब्लॉक ट्रेडिंग करके मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 3.53 लाख का फ्रॉड कर लिया. पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसका अकाउंट बंधक बैंक में है. उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर 20 नवंबर 2024 को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया. इसमें ब्लॉक ट्रेनिंग करके प्रतिदिन 10 से 15 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया. फिर उसको एक ग्रुप में ज्वाइन करवाया गया. फिर, उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा जिसमें बैंक डिटेल्स समेत अन्य जानकारी फिल अप करवाया. इसके बाद आधार कार्ड का केवाइसी कराया गया. फिर उसको एक डीमैट अकाउंट लिंक भेजकर खुलवाया.

एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड का लिंक मोबाइल नंबर से भेजा

25 नवंबर 2024 को उसको एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड का लिंक रश्मि अरोड़ा के मोबाइल नंबर से भेजा. इसके बाद यूपीआइ के माध्यम से आठ बार में 3. 53 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया. इसके बाद उसने ब्लॉक ट्रेडिंग शुरू किया. साथ ही उनको आइपीओ शेयर खरीदने के लिए मजबूर किया गया. 200 प्रतिशत लाभ कमाने का झांसा देकर लिंक पर क्लिक कराया गया. इसके बाद और पैसा जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा. एक समय उनके अकाउंट में नौ लाख 61 हजार 280 रुपये था. 15 हजार 100 शेयर का कुल 24 लाख 16000 दिखा रहा था.

साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत

इस तरह उनसे 14 लाख 54 हजार 720 रुपये की और डिमांड की गयी. इतना रुपये उसके पास नहीं था. फिर अकाउंट में जो नौ लाख 61 हजार रुपये था. वह फ्रोजेन फंड्स में डाल दिया. इसके बाद उसे पैसा ठगी होने का अहसास हुआ. उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की वेबसाइट पर लिखित शिकायत दी. फिर, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन