गर्भवतियों को आयरन व कैल्शियम की गोली नहीं मिल रही
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन

गर्भवतियों को आयरन व कैल्शियम की गोली नहीं मिल रही
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर
. जिले के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की गोली नहीं मिल पा रही है. स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से मरीजों को यह दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं. आयरल कैल्शियम के अलावा सीपीएम, मेट्रोजील सीरप समेत दस दवाएं अस्पताल में खत्म हो गयी हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने सप्लाई करने वाले दवाई कंपनी को इसका जिम्मेदार बताया है. कहा कि दवा ऑनलाइन पोर्टल से ही मंगवायी जाती है और इंटरनेट सेवा हर दिन बंद होने से फार्मासिस्ट दवाओं की सूची नहीं भेज पा रहे हैं. इंटरनेट सेवा शुरू होते ही सूची भेज दी जायेगी व नया स्टॉक आ जायेगा. एमसीएच के ओपीडी में रोजाना 200 गर्भवती व अन्य स्त्री रोग से पीड़ित महिलाएं इलाज के लिए आती हैं, जिन्हें डॉक्टर कैल्शियम व आयरन की दवा लिखते हैं. वहीं, मेनोपॉस से गुजर रहीं महिलाओं को भी डॉक्टर कैल्शियम की गोली की सलाह देते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










