प्रसुताओं काे नहीं मिल रही प्राेत्साहन राशि

प्रसुताओं काे नहीं मिल रही प्राेत्साहन राशि
मुजफ्फरपुर. जननी बाल सुरक्षा याेजना के तहत प्रसुताओं काे मिलने वाली प्राेत्साहन राशि नहीं मिल रही है. प्रसुताओं को अस्पताल का चक्कर लगाना पड रहा है. जानकारी के अनुसार सौ से अधिक प्रसूता हैं, जिनको प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है. अधिकारी का कहना है कि फोन नंबर कहीं गलत है तो कहीं बैंक अकाउंट से फोन नंबर का मिलान नहीं हो रहा है. ऐसे में प्रात्साहन राशि नहीं मिल रही है. फरवरी से लाभुक प्रसूताओं के खाते में प्रसव हाेने के महज 48 घंटे के अंदर ही प्राेत्साहन की राशि ट्रांसफर करने की बात कही गयी थी. राज्य स्वास्थ्य समिति के वित्त विभाग के निदेशक ने सभी सिविल सर्जन काे पत्र लिखकर पैसा नहीं जाने की जानकारी मांगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










