गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में कैंडल जला कर प्रार्थना सभा

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में कैंडल जला कर प्रार्थना सभा

गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में कैंडल जला कर प्रार्थना सभा

विज्ञापन

दीपक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गुड फ्राइडे को लेकर शहर के गिरिजाघरों में कैंडल जलाकर प्रार्थना की गयी. गाेशाला राेड स्थित जैक्सन मेमाेरियल मेथाेडिस्ट चर्च में दाेपहर 12 बजे से प्रार्थना शुरू हो गयी. इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना और पूजा का आयोजन किया गया. चर्च के फादर ने बताया कि यह दिन ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की याद में मनायी जाती है. चर्च में इस दिन विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई है, जिनमें ईसा मसीह के जीवन और उनकी शिक्षा के विषय में चर्चा की जाती है. चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष अनुष्ठान किए गये हैं, जिनमें चर्च में क्रूस की पूजा की गई और ईसा मसीह के बलिदान की याद में प्रार्थना की जाती है. कई लोग गुड फ्राइडे पर उपवास भी रखे हैं. आयोजित प्रार्थना सभाओं और अनुष्ठानों में भाग लेकर लोग ईसा मसीह के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन