हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

Updated at : 24 Feb 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

विज्ञापन

सीहो गांव में हत्या के बाद से फरार चल रहा है आरोपी जनवरी में इश्तेहार चिपकाने पर भी हाजिर नहीं हुआ था प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के सीहो गांव में हत्या के दो वर्ष से फरार आरोपी प्रमोद कुमार के घर सोमवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने कार्रवाई की पुष्टि की. अनुसंधानक एसआइ राहुल रंजन ने बताया कि वर्ष 2023 में सीहो गांव स्थित लीची के बागान में रंजीत कुमार का शव पेड़ से लटका मिला था. उसकी (मृतक) पत्नी प्रियंका देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए सकरा थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें प्रमोद को नामजद किया गया था. केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, जिस पर न्यायालय के आदेश पर उसके घर पिछले माह जनवरी में इश्तेहार चिपकाया गया था. बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ. इसके बाद न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश जारी किया. इस दौरान आरोपी के घर की चल-अचल संपत्ति की कुर्की की गयी है. प्रेम प्रसंग में शादी करने पर पति की कर दी थी हत्या मृत रंजीत कुमार की पत्नी अधिवक्ता प्रियंका देवी का आरोप है कि उसके पति की हत्या प्रेम प्रसंग में शादी करने पर की गयी थी. उसने रंजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था, जिसका शादी के बाद भी आरोपी विरोध करता था. इसी को लेकर उसके पति की हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित लीची बागान में लटका दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन