भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला से पर्स छीना, पुलिस ने रिक्शा चालक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला से पर्स छीना, पुलिस ने रिक्शा चालक को पकड़ा

Police caught the rickshaw driver

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा ओवरब्रिज पर शनिवार रात ऑटो से घर लौट रही एक महिला यात्री सपना देवी का पर्स बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया. घटना के वक्त वह रामदयालु स्थित अपने भाई को राखी बांधकर चांदनी चौक स्थित घर लौट रही थीं. पुलिस ने इस मामले में ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. ओवरब्रिज पर दिया वारदात को अंजाम सपना देवी एक ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थीं. जैसे ही रिक्शा संजय सिनेमा ओवरब्रिज पर पहुंचा, पीछे से रेकी कर रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने उनका पर्स झपट लिया और फरार हो गए. महिला ने शोर मचाया, लेकिन अपराधी तेज रफ्तार में भाग निकले. पर्स में नकद रुपये, आभूषण, कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सामान थे. रिक्शा चालक पर मिलीभगत का आरोप घटना के बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की. सपना देवी ने ई-रिक्शा चालक पर अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. पुलिस ने शक के आधार पर चालक को हिरासत में ले लिया है. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने बताया कि पुलिस चालक की निशानदेही पर सदर इलाके में छापेमारी कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन