28 से दो पालियों में शुरू होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

28 से दो पालियों में शुरू होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू की ओर से पीजी सत्र 2023-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 28 मई से शुरू होगी. इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है. परीक्षा दो पालियों में 15 जून तक होगी. विवि के परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है. इस परीक्षा में 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा. परीक्षा विभाग ने बताया कि लोकसभा चुनाव व इसके परिणाम की तिथि को छोड़कर कार्यक्रम तैयार किया गया है. 15 जून तक थ्योरी पेपर की परीक्षा होगी. इसके बाद 19 से 27 जून तक प्रैक्टिकल व वाइवा का आयोजन संबंधित पीजी विभागों में किया जाएगा. बता दें कि इस परीक्षा के लिए नौ मई तक परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से तीन पालियों में परीक्षा के आयोजन का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन दूर से आने वाले विद्यार्थियों को असुविधा न हो इसको देखते हुए इसे दो पालियों में किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




