ePaper

पीएम मोदी के नाम व काम पर जनता दे रही वोट:नित्यानंद

Updated at : 18 May 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के नाम व काम पर जनता दे रही वोट:नित्यानंद

People are voting on PM Modi's name

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर चुनावी दौरे के क्रम में शहर पहुंचे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस व राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नियत में खोट है. आरक्षण के मसले पर सफेद झूठ बोल रहे हैं, सही बात तो यह है कि एनडीए सरकार ने ओबीसी आयोग संवैधानिक दर्जा देकर उनके आरक्षण को मजबूत करने का काम किया है.मिठनपुरा स्थित होटल पार्क में आयोजित प्रेस वार्ता में सूबे के चालीस में चालीस सीट जीतने का दावा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से डॉ राजभूषण चौधरी निषाद रिकार्ड वोट से विजयी होंगे.मंत्री ने कहा कि जनता के मिजाज से स्पष्ट है कि पीएम नरेंद्र मोदी के बेदाग छवि और उनके काम पर एनडीए प्रत्याशी को वोट मिल रहा है. पूर्व सांसद का बिना नाम लिए कहा कि उनका मन जनता की सेवा में नहीं लगता था. पार्टी ने दो बार मौका दिया, लेकिन वह क्षेत्र में काम नहीं किए. सवाल करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को कौन वोट देगा. देश में चार करोड़ आवास बने है, जबकि मुजफ्फरपुर में आवास निर्माण नहीं हो पाया. इसी वजह से उनको पार्टी ने टिकट नहीं दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजभूषण काफी सुलझे और संवेदनशील इंसान है. मंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. हम विश्व में पांचवें पायदान पर है. उम्मीद है कि जल्द तीसरे नंबर पर आ जायेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन