औराई में नाविकों के दो वर्ष का बकाया भुगतान

औराई. प्रखंड क्षेत्र के नाविकों का लंबित भुगतान अंचल अधिकारी द्वारा शुक्रवार को किया गया. सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्षों से नाविकों का भुगतान नहीं हो पा रहा था, जिसकी जांच कर बकाया करीब 92 हजार रुपये का भुगतान किया गया़
औराई. प्रखंड क्षेत्र के नाविकों का लंबित भुगतान अंचल अधिकारी द्वारा शुक्रवार को किया गया. सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्षों से नाविकों का भुगतान नहीं हो पा रहा था, जिसकी जांच कर बकाया करीब 92 हजार रुपये का भुगतान किया गया़ साथ ही एसडीआरएफ का डीजल का बकाया करीब 72 हजार रुपये का भुगतान भी किया गया. बताया कि अंचल में अब नाविकों का भुगतान लंबित नहीं है. वहीं अग्निपीड़ित परिवारों का भी चेक अद्यतन कर दिया गया है, ताकि पीड़ित परिवारों को अंचल कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़े. सीओ ने बताया कि औराई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है़ बाढ़ पूर्व तैयारी हम अभी से आरंभ कर चुके है़ं सरकारी नाव का रखरखाव व मरम्मत कार्य पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




