शहरी प्रशासन की कार्यों को बारिकी से समझेंगे आइआइटी व लॉ यूनिवर्सिटी पटना के छात्र
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Patna will understand it in detail
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर नगर निगम में गुरुवार को आइआइटी और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना से आये इंटर्न विद्यार्थियों के लिए एक ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को शहरी प्रशासन की व्यावहारिक समझ देना और नगर निगम की कार्यप्रणाली को और भी प्रभावी व पारदर्शी बनाना है. नगर आयुक्त विक्रम विरकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. नगर आयुक्त ने इंटर्नों को नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत चल रही प्रमुख योजनाओं जैसे जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और इ-ऑफिस की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को फील्ड विजिट, डेटा एनालिसिस और नवाचार आधारित समाधान प्रस्तावित करने के लिए प्रेरित किया, इसे शहरी प्रशासन को समझने का एक सुनहरा अवसर बताया. आईआईटी के छात्रों को शहरी योजना, ट्रैफिक डीकंजेशन और स्ट्रीट लाइट मॉनिटरिंग जैसे तकनीकी कार्य सौंपे गये हैं. वहीं सीएनएलयू के छात्रों को कानूनी बाइलॉज और विधिक विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में योगदान देना है. यह इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओं को शहरी प्रशासन की व्यावहारिक समझ देने और निगम को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










