चेन छिनतई के आरोपी को पकड़ने काजीमोहमदपुर पहुंची पटना पुलिस
Updated at : 28 Feb 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

चेन छिनतई के आरोपी को पकड़ने काजीमोहमदपुर पहुंची पटना पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में पिछले साल चेन छिनतई में उपयाेग किये गये बाइक मालिक की तलाश मुजफ्फरपुर के काजी माेहम्मदपुर थाना के सादपुर जकारिया काॅलाेनी पहुची, पुलिस को काजी माेहम्मदपुर थाना इलाके के रहने वाले आजम की तलाश थी. उसकी तलाश में गुरुवार काे सचिवालय थाना की दाराेगा व केस की आइओ साक्षी कुमारी काजी माेहम्मदपुर थाना पर पहुंची थी. थानेदार जय प्रकाश सिंह काे केस की जानकारी दी. बताया कि पिछले साल 12 अगस्त काे चेन छिनतई की वारदात काे अंजाम दिया गया था. इसमें जांच के दाैरान सीसीटीवी का फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक बाइक पर सवार दाे संदिग्ध युवक दिख रहे थे. बाइक नंबर का ब्यौरा निकालने के लिए डीटीओ कार्यालय से संपर्क साधा गया. वहां से जानकारी मिली कि इस केस में प्रयोग किया गया बाइक का मालिक माे आजम है. स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




