सदर अस्पताल में मरीज गर्मी से हो रहे बेहोश, अधिकारी एसी चैंबर में बैठे देख रहे तमाशा

Updated at : 15 Jun 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीज गर्मी से हो रहे बेहोश, अधिकारी एसी चैंबर में बैठे देख रहे तमाशा

सदर अस्पताल में मरीज गर्मी से हो रहे बेहोश, अधिकारी एसी चैंबर में बैठे देख रहे तमाशा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिले के सदर अस्पताल में जहां 16 प्रखंडों से मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं. वहीं अस्पताल में हीट वेव से बचाव की व्यवस्था कही भी नहीं दिख रही हैं. हर दिन इलाज कराने आए मरीज बेहोश होकर गिर रहे हैं. बावजूद अधिकारी अपने एसी चैंबर में बैठ कर तमाशा देख रहे हैं. चाहे ओपीडी हो या फिर जनरल वार्ड या आइपीडी सभी जगहों पर मरीज बेहाल दिख रहे हैं. शुक्रवार को प्रभात खबर की टीम ने जब मरीजों की सुविधाएं का जायजा लिया तो पता चला कि कहीं पंखा नहीं तो कही मरीजों की भीड अधिक और पंखे की संख्या कम हैं. कहीं भी हीट वेव से बचाव के लिये व्यवस्था नहीं दिखी. ओपीडी, एमसीएच में मरीजों की भीड़ अधिक रहती हैं. लेकिन जो पंखे लगाए गए है, वह मरीजों की भीड के अनुपात में कम हैं. पीने की पानी की भी व्यवस्था कहीं नहीं दिखी. पैथोलॉजी में महज दो पंखे लगे हैं. जबकि हर दिन सौ से अधिक मरीज पैथोलॉजी में अपना सैंपल जांच के लिये देने जाते हैं. ऐसे में पिछले एक सप्ताह में छह मरीज पैथोलॉजी में बेहोश होकर गिर पडे हैं. पैथोलॉजी के कर्मचारी का कहना है कि इसके लिये कई बार अस्पताल प्रबंधक, अधीक्षक और उपाधीक्षक को अवगत कराया गया हैं. बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुई हैं. पुरुष वार्ड की बात करे तो मरीज अपना पंखा खरीद कर अस्पताल के बेड के समीप लगाए हुए हैं. मरीजों का कहना है कि जो पंखे लगे है, उससे हवा ही नहीं मिल पा रहा हैं. इधर अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि ओपीडी के लिये जहां पर्ची कट रहे है, वहां पंखा लगाये गये हैं. अन्य जगहों पर भी पंखे अतिरिक्त लगाने की कवायद चल रही हैं. दो दिनों के अंदर सभी जगहों पर अतिरिक्त पंखे लगा दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन