ePaper

एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर मरीजों ने किया हंगामा

Updated at : 03 Jun 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर मरीजों ने किया हंगामा

एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

कुत्तों के काटने के मामलों में इजाफा हो रहा है. प्रतिदिन 40 से 50 पीड़ित मरीज एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं. सोमवार को सदर अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लेने आये मरीजों ने हंगामा किया. मरीजों का आरोप था कि उन्हें दूसरा डोज लेने के लिये दो दिन बाद आने को कहा जा रहा है जबकि दूसरे डोज की तिथि सोमवार को ही है. कर्मचारियों का कहना था कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन कम है. ऐसे में पहले डोज देने की बात अधिकारी ने कही है. दो दिन बाद अधिक मात्रा में इंजेक्शन आने पर दूसरे व तीसरे डोज भी दिये जायेंगे.

सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में डॉग बाइट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकतर मामले पालतू कुत्तों के काटने के हैं. डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि पालतू कुत्तों को रैबीज के खिलाफ वैक्सीन लगाया जाता है, लेकिन उनके काटने के बाद भी लोग एंटी-रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन