बिहार में 27 से पेपरलेस रजिस्ट्री, मोतिहारी के केसरिया ऑफिस से होगी शुरुआत

Bihar flats
Paperless registry: तिरहुत प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि 27 से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत होगी. राज्य के चार रजिस्ट्री ऑफिस में इसकी शुरुआत हो रही है. तिरहुत प्रमंडल के केसरिया ऑफिस इसमें शामिल है.
Paperless registry: मुजफ्फरपुर, देवेश कुमार. ई-निबंधन सॉफ्टवेयर से जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने के दो-ढाई महीने के भीतर ही सरकार ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब जमीन की खरीद-बिक्री पेपरलेस होगी. शुरुआत 27 फरवरी से राज्य के चार निबंधन कार्यालय आरा, शेखपुरा, पटना के फतुहा एवं मोतिहारी के केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस से होगी. इसके बाद धीरे-धीरे इसे सभी रजिस्ट्री कार्यालय में लागू किया जायेगा. नये वित्तीय वर्ष 2025-26 से राज्य के सभी 137 रजिस्ट्री कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू हो जायेगी.
कम होगी रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े की आशंका
निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार ने इसको लेकर सभी डीएसआर व एसआर को तैयार रहने का आदेश दिया है. इस प्रणाली में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन आधार प्रमाणीकरण वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, जिससे पक्षकार अपने स्थान से ही ऑनलाइन रजिस्ट्री कर सकेंगे और स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े की आशंका कम होगी.
कातिब व स्टांप वेंडर नहीं होंगे बेरोजगार
इधर, कातिब व स्टांप वेंडर इसका विरोध कर रहे थे. सरकार ने उन्हें बेरोजगार होने से बचा लिया है. यानी, वे लोग पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होने के बाद भी बेरोजगार नहीं होंगे. राज्य सरकार उनके लिए भी विकल्प दे रही है. वो लॉगिन कर पहले जैसा कार्य करते रहेंगे सिर्फ अंतर इतना होगा कि पहले फिजिकल डीड तैयार करते थे. अब उन्हें ऑनलाइन कार्य करना होगा. हालांकि, ई-निबंधन सॉफ्टवेयर से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद वे कातिब ऑनलाइन तरीके से ही कार्य कर रहे हैं.
लोगों को रजिस्ट्री ऑफिस का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
बिहार में अब तक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को कई बार निबंधन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन नए सॉफ्टवेयर के आने से लोगों को यह परेशानी दूर हो गयी है. पेपरलेस रजिस्ट्री के बाद इसमें और भी राहत होगी. हालांकि, ऑफिस के पदाधिकारी व कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ जायेगी. ई-निबंधन से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद से ऑफिस के कर्मचारी व अधिकारी परेशान चल रहे हैं. कलम की जगह उन्हें माउस घुमाना पड़ रहा है. नये नियम से और परेशानी बढ़ेगी. तिरहुत प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि 27 से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत होगी. राज्य के चार रजिस्ट्री ऑफिस में इसकी शुरुआत हो रही है. तिरहुत प्रमंडल के केसरिया ऑफिस इसमें शामिल है. जल्द सभी ऑफिस में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होगी.
Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




