नवोदय में दाखिले के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 08 Jun 2025 12:57 AM

विज्ञापन

नवोदय में दाखिले के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन

एक तिहाई सीटों पर छात्राओं का लिया जाएगा नामांकन

छठी कक्षा में नामांकन के लिए लिया जा रहा है आवेदन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 29 जुलाई तक समिति की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है. समिति की ओर से नामांकन को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. अभ्यर्थी जो जिले के प्रामाणिक निवासी हों और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 5वीं कक्षा में पढ़ रहे हों. साथ ही संबंधित जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय का संचालन हो रहा हो, वे इसके लिए आवेदन के पात्र हैं. अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिये. समिति का विशेष जोर है कि जिले में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों से भरी जायेगी. सरकारी मानदंड के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जायेगा. कुल सीटों की कम से कम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी. ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए 13 दिसंबर व शीतकालीन सत्र के लिए 11 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन